15 लाख के करीब पहुंचे देश में कोरोना मरीज, दिल्‍ली में सुधरे हालात, जानें राज्‍यवार आंकड़े

15 लाख के करीब पहुंचे देश में कोरोना मरीज, दिल्‍ली में सुधरे हालात, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

सोमवार की शाम तक देश में 47703 नए मरीज सामने आए हैं। हालांकि इसका 90 प्रतिशत हिस्‍सा देश के 13 राज्‍यों में सिमटा हुआ है। देश में कोरोना जांच में भी भारी उछाल आया है और देश में लगातार दूसरी बार कोरोना जांच की संख्‍या पांच लाख को पार कर गई है।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या पांच लाख तक पहुंच गई है। अभी देश में कुल 496988 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा साढ़े नौ लाख से ऊपर पहुंच गया है। देश में 952743 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 64 प्रतिशत से ऊपर (64.24) है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 34 प्रतिशत से नीचे (33.51) है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 33425 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 2.25 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में 1483156 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47703 नए मामले सामने आए हैं और 654 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 35175 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। रविवार की रात तक 49931 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में कोरोना के टेस्‍ट की संख्‍या में सोमवार को भी रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना जांच की संख्‍या एक दिन में पांच लाख के पार रही है। मंगलवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में एक दिन में 5 लाख 28 हजार 82 टेस्‍ट हुए हैं जबकि देश में कुल टेस्‍ट की संख्‍या एक करोड़ 73 लाख 34 हजार 885 पर पहुंच गयी है।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

मंगलवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 67 लाख 52 हजार 037 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में एक करोड़ 3 लाख 15 हजार 521 मरीज ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 59 हजार 445 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 61.58 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से अब तक बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 3.93 प्रतिशत है और भारत में ये औसत सवा दो प्रतिशत है। यानी इस मामले में भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर मंगलवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 654 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 76 प्रतिशत सिर्फ 6 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से अकेले महाराष्‍ट्र में 227, तमिलनाडु में 77, कर्नाटक में 75, आंध्र प्रदेश में 49, बंगाल में 39 और यूपी में 30 मौतें हुई हैं। शेष 24 प्रतिशत मौतें देश के 23 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से दिल्‍ली में 26 जबकि गुजरात में 22 मौतें हुई हैं, तेलंगाना में 17, पंजाब में 12, राजस्‍थान में 10, जम्‍मू कश्‍मीर, मध्‍य प्रदेश, बिहार में 9-9, ओडिशा, असम में 7-7,  हरियाणा में 5, झारखंड, त्रिपुरा में 4-4, उत्‍तराखंड, पुडुचेरी में 3-3, केरल, हिमाचल प्रदेश में 2-2 और गोवा, अंडमान निकोबार, चंडीगढ़, नगालैंड, छत्‍तीसगढ़, सिक्‍क‍िम में 1-1, मौतें हुई हैं।

कहां सबसे अधिक मरीज                                                      

देश में सोमवार की रात त‍क 47703 नए मरीज सामने आए हैं और इनका करीब 90 प्रतिशत हिस्‍सा देश के सिर्फ 13 राज्‍यों में सिमटा हुआ है। सबसे अधिक महाराष्‍ट्र में 7924, आंध्र प्रदेश में 6051, तमिलनाडु में 6993, कर्नाटक में 5324, यूपी में 3505, तेलंगाना 3083, बिहार में 2572, बंगाल में 2112, ओडिशा में 1503, असम में 1348, गुजरात में 1052, केरल में 702 और दिल्‍ली में 613 नए मरीज सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें-

कोरोना वैक्सीन को लेकर एम्स डायरेक्टर ने दी बड़ी जानकारी

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

51701

49558

1090

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

145

192

1

अरुणाचल प्रदेश

662

574

3

असम

8088

25402

86)

बिहार

13461

27530

253

चंडीगढ़ 

321

575

14

छत्तीसगढ़

2529

5172

44 

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

380

564

2

दिल्ली

10994

116372

3853

गोवा

1673

3410

36

गुजरात 

13146

41380

2348

हरियाणा

6684

25046

397

हिमाचल प्रदेश 

1040

1216

14

जम्मू एंड कश्मीर 

7667

10402

321

झारखंड

4824

3770

89

कर्नाटक

61827

37685

1953

केरल

9619

10045

63

लद्दाख

236

1066

4

मध्य प्रदेश 

7978

19791

820

महाराष्ट्र 

147896

221944

13883

मणिपुर

690

1596

0

मेघालय

547

186

5

मिजोरम

191

193

0

नागालैंड

811

569

ओडिशा

937

17374

147

पुडुचेरी

1109

1720

43

पंजाब

     4387          

9064

318

राजस्थान

10124

26123

631

सिक्किम

380

174

तमिलनाडु

54896

162249

3571

तेलांगना

13753

42909

480

त्रिपुरा

1565

2467

17

उत्तराखंड

2587

3675

66

उत्तर प्रदेश 

26204

42833

1456

वेस्ट बंगाल

19502

39917

1411

भारत में कुल मामले

496988

952743

33425

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।